प्रेस विज्ञप्ति
छात्रसंघ चुनाव–2026 : विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न
राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल, पौड़ी गढ़वाल में छात्रसंघ चुनाव–2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को सम्पन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराई गई।
निर्धारित समयावधि में छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। प्राप्त नामांकन पत्रों के अनुसार विभिन्न पदों के लिए निम्न प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है—
अध्यक्ष:पिंकी ,अंजली
उपाध्यक्ष:नीलम,कविता
सचिव:पंकज सिंह,तृप्ति
सहसचिव:पार्वती,सुन्दरी
कोषाध्यक्ष:कमला,नेहा
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि:अनीता,दीपक सिंह
नामांकन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन कार्यक्रम के अनुरूप संपन्न की गई। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच महाविद्यालय द्वारा नियत समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। जांच के उपरांत वैध नामांकन, नाम वापसी तथा निर्वाचन की आगामी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन से संबंधित आगामी कार्यक्रम एवं आवश्यक सूचनाएँ महाविद्यालय द्वारा नियमानुसार जारी की जाएँगी।
डॉ. सतीश चंद्र जोशी चुनाव अधिकारी राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल, पौड़ी गढ़वाल